डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और वायुसेना में कर्नल अनिल मेनन ने अंतरिक्ष से दुनिया का एक बेहद खूबसूरत और हैरान कर देने वाला नजारा साझा किया है। उन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की 'कुपोला' (कांच के गुंबद वाले हिस्से) से प्रशांत महासागर की एक तस्वीर खींची है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
अनिल मेनन ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने तस्वीर से साथ कैप्शन में लिखा कि 'आज सुबह कपोला से आईफोन के साथ प्रशांत महासागर'।