World
अमेरिका में यात्रा करने वाले प्रवासियों के लिए बड़ा अलर्ट, साथ रखें ये दस्तावेज; कैसा होगा भारतीयों पर असर?
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के घरेलू विमानों या अन्य साधनों से यात्रा करने वाले गैर-नागरिकों को अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) द्वारा हिरासत में लिए जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं।
लेखक Digital Desk54K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के घरेलू विमानों या अन्य साधनों से यात्रा करने वाले गैर-नागरिकों को अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) द्वारा हिरासत में लिए जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं।
इन मामलों के सामने आने के बाद अमेरिकी आव्रजन वकीलों ने एच-1बी (H-1B) वीजा धारकों समेत सभी प्रवासियों को चेतावनी दी है कि वे देश में अपनी कानूनी स्थिति या वैध प्रवास से जुड़े सभी दस्तावे हर समय अपने साथ रखें।



