डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के घरेलू विमानों या अन्य साधनों से यात्रा करने वाले गैर-नागरिकों को अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) द्वारा हिरासत में लिए जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं।
इन मामलों के सामने आने के बाद अमेरिकी आव्रजन वकीलों ने एच-1बी (H-1B) वीजा धारकों समेत सभी प्रवासियों को चेतावनी दी है कि वे देश में अपनी कानूनी स्थिति या वैध प्रवास से जुड़े सभी दस्तावे हर समय अपने साथ रखें।