डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश ने भारत से अपील की है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारतीय सरजमीं से राजनीतिक बयानबाजी और सार्वजनिक राजनीतिक गतिविधियां करने से रोका जाए।
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित कर सकती हैं। साथ ही, पांच अगस्त को नई दिल्ली में प्रस्तावित एक कार्यक्रम में शेख हसीना की संभावित मौजूदगी को लेकर भी भारत से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा गया है।