डिजिटल डेस्क, काहिरा। सूडान के दारफुर क्षेत्र में एक सिविल कोर्ट पर सेना के ड्रोन हमले में 35 लोग मारे गए। एक मानवाधिकार समूह ने यह जानकारी दी है।
सूडान में अत्याचार के मामलों का रिकार्ड रखने वाले स्वतंत्र समूह "इमरजेंसी लायर्स" ने रविवार को बताया कि सूडानी सेना के ड्रोन हमले में उत्तर दारफुर के अल-जविया गारा गांवा के सिविल कोर्ट के मुख्यालय को निशाना बनाया गया।
यह इलाके में महत्वपूर्ण न्यायिक और सामाजिक सेवा प्रदान करता है। समूह ने एक बयान में कहा, "नागरिकों और नागरिक ढांचों पर हमले करना अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून का घोर उल्लंघन है।" सूडानी सेना की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।