डिजिटल डेस्क, ग्वाटेमाला सिटी। मध्य अमेरिका के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी के फटने के बाद ग्वाटेमाला के अधिकारियों ने सोमवार शाम को देश भर में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इस विस्फोट के कारण भयानक गर्म राख और गैस पैदा हुआ है, जिसके बाद एहतियात के तौर पर आसपास के गांवों को खाली कराया जा रहा है।
सोमवार की सुबह फ्यूगो ज्वालामुखी में विस्फोट शुरू हो गया और रात होने तक इसने बेहद खतरनाक रूप ले लिया। इसमें से बहता लावा और राख का गुबार हवा में लगभग छह किलोमीटर की ऊंचाई तक उठ रहा है। आपदा समन्वय एजेंसी कॉनरेड ने इसकी जानकारी देते हुए लोगों को सतर्क रहने के लिए आगाह किया है।