World
क्या पाकिस्तान में होने जा रहा तख्तापलट? शहबाज सरकार की उड़ी नींद
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हालिया बयान के बाद पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल आ गया है। पाकिस्तान में फिर तख्तापलट की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बयान के बाद सरकार के सामने प्रदर्शन पर तीखी बहस छिड
लेखक Naveen Kumar64K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हालिया बयान के बाद पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल आ गया है। पाकिस्तान में फिर तख्तापलट की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बयान के बाद सरकार के सामने प्रदर्शन पर तीखी बहस छिड़ गई है, जिसके चलते सरकार ने मंत्रालयों के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए एक कड़ी जवाबदेही प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस्लामाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आंतरिक मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने देश की शासन प्रणाली को पूरी तरह से विफल घोषित कर दिया। उन्होंने देश के प्रशासनिक ढांचे पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया।



