डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका ऐसे 25 नागरिकों की नागरिकता रद कर रहा है जिन्होंने बाद में नागरिकता हासिल की। इनमें भारतीय मूल का एक व्यक्ति भी शामिल है। इन लोगों पर पहचान छिपाने या गलत जानकारी देने से लेकर हत्या की कोशिश और बच्चों के यौन शोषण जैसे आरोप लगे हैं।
अमेरिका के न्याय विभाग (DoJ) ने डेलावेयर जिले के रहने वाले 65 वर्षीय नरिंदर सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अमेरिका में दाखिला पाने के लिए फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया था।