डिजिटल डेस्क, यरूशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के साथ गहरे होते रिश्तों को लेकर बात की है। नेतन्याहू ने पीएम मोदी को अपने सबसे अच्छे दोस्तों में से एक बताया है।
बेंजामिन नेतन्याहू का बयान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस बयान के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें वेंस ने कहा था कि अमेरिका ही इजरायल का एकमात्र शक्तिशाली सहयोगी है।