डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान के खिलाफ संभावित मिलिट्री हमलों पर रोक लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के बाद ईरानी मीडिया ने उन पर तीखा हमला किया है और उनका मजाक भी उड़ाया है।
ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ पर पोस्ट किया कि यह फैसला रीजनल एक्टर्स की रिक्वेस्ट के बाद लिया गया है। उन्होंने लिखा, हमें अभी ईरान और दूसरे मिडिल ईस्टर्न देशों ने कहा है कि हम कोई भी हमला न करें क्योंकि डील के पैरामीटर्स पर सहमति हो गई है।