डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। उत्तरी अफ्रीका के मोरक्को से स्पेन के स्वायत्तशासी क्षेत्र स्यूटा में अवैध तरीके से घुसने के प्रयास में मरनेवालों की संख्या 72 पहुंच गई है। इनमें से ज्यादातर की मौत डूबने और कुचले जाने की वजह से हुई।
गुरुवार को एक अफवाह के चलते लगभग 60 हजार मोरक्कोवासियों ने समुद्र के रास्ते स्यूटा के तराजाल तट से जबरन प्रवेश का प्रयास किया था। हालांकि, स्यूटा में भारी अव्यवस्था और स्पेन प्रशासन की सख्ती के चलते 48 हजार लोगों को मोरक्को वापस जाना पड़ा।