World
यूरोप में गैंग सोशल मीडिया से टीनएजर्स को बना रहे हैं भाड़े के कातिल, 'एजेंट 47' के इशारे पर हो रहीं थी हत्याएं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूरोप में अब क्राइम गैंग सोशल मीडिया के जरिए टीनएजर्स को रिक्रूट करके उनसे पैसे के बदले मर्डर करवा रहे हैं। यह चेतावनी यूरोपोल ने दी है। पुलिस इसे वायलेंस-एज-ए-सर्विस यानी हिंसा को सेवा के रूप मे
लेखक Digital Desk30K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूरोप में अब क्राइम गैंग सोशल मीडिया के जरिए टीनएजर्स को रिक्रूट करके उनसे पैसे के बदले मर्डर करवा रहे हैं। यह चेतावनी यूरोपोल ने दी है। पुलिस इसे वायलेंस-एज-ए-सर्विस यानी हिंसा को सेवा के रूप में बेचना बता रही है।
इस रैकेट के पीछे मुख्य नाम स्वीडन का फॉक्सट्रॉट नेटवर्क है। पुलिस का मानना है कि ये गैंग 2022 से अब तक करीब 35 मर्डर के लिए जिम्मेदार है। गैंग पर यूरोप में इजरायली टारगेट पर हमले और ईरान सरकार से लिंक होने का भी आरोप है।



