World
ईरान ने दो नागरिकों को दी फांसी, इजरायल को सैन्य ठिकानों की जानकारी देने का था आरोप
तेहरान, रॉयटर। ईरान ने जासूसी और इजरायल के साथ सहयोग के आरोप में सोमवार को अपने दो नागरिकों को फांसी दे दी। यह घटना राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अपराधों के लिए फांसी की बढ़ती घटनाओं के बीच हुई है।
लेखक Digital Desk33K पढ़े गए

तेहरान, रॉयटर। ईरान ने जासूसी और इजरायल के साथ सहयोग के आरोप में सोमवार को अपने दो नागरिकों को फांसी दे दी। यह घटना राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अपराधों के लिए फांसी की बढ़ती घटनाओं के बीच हुई है।
न्यायपालिका के समाचार आउटलेट मिजान की रिपोर्ट के अनुसार, ओमिद बेहजाद और पौरिया सफवत पर आरोप था कि उन्होंने हालिया संघर्ष के दौरान इजरायल को सैन्य और सुरक्षा ठिकानों के कोआर्डिनेट्स के साथ-साथ तस्वीरें और जानकारियां भेजी थीं।



