डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के स्वात जिले में एक पुलिस स्टेशन के पास भीड़-भाड़ वाली जगह पर विरोध प्रदर्शन के दौरान आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में उस पल को दिखाया गया है जब एक आत्मघाती हमलावर ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के काबल शहर में एक रैली को निशाना बनाया। वहां प्रदर्शनकारी उग्रवादियों के खिलाफ नारे लगा रहे थे और शांति की मांग कर रहे थे।