डिजिटल डेस्क, वेलिंगटन। पैसिफिक आइलैंड देश नाउरू ने अपना नाम बदलकर रिपब्लिक ऑफ नाओएरो कर लिया है। राष्ट्रपति ने बताया कि यह बदलाव देश की अपनी भाषा में नाम की स्पेलिंग और उच्चारण के हिसाब से किया गया है।
देश का इंटरनेशनल कोड एनआरयू से बदलकर एनआरओ हो जाएगा और यहां के लोगों को 'नाउरुआन' के बजाय 'देई-नाओएरो' कहा जाएगा। विदेश में इसे आम तौर पर 'नाउ-रू' कहा जाता है, जबकि नए नाम का उच्चारण 'नाउ-एरो' होगा।