बैंकाक, एपी । म्यांमार की हिरासत में बंद पूर्व नेता आंग सान सू की ने सोमवार को राजधानी में इंटरनेशनल कमिटी आफ द रेड क्रास (आइसीआरसी) के प्रतिनिधि से मुलाकात की। 2021 में सेना के सत्ता संभालने के बाद से ही नोबेल पुरस्कार विजेता सू की को लोगों की नजरों से दूर रखा गया है, ऐसे में बाहरी दुनिया से उनका संपर्क होना एक महत्वपूर्ण घटना है।
इस संबंध में तस्वीरें जारी की गईं। इनमें सू की को म्यांमार में आइसीआरसी के प्रतिनिधि अर्नॉड डी बेक से हाथ मिलाते और बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरें जारी करने वाले प्रेसिडेंशियल प्रेस एंड इंफार्मेशन ब्यूरो ने बताया कि यह मुलाकात सोमवार सुबह हुई थी, लेकिन उन्होंने न तो मुलाकात की और न ही बातचीत के बारे में कोई जानकारी दी।