डिजिटल डेस्क, ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सिंग टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन के जश्न के दौरान ग्लासगो के मशहूर भारतीय रेस्टोरेंट में बड़ा विवाद सामने आया है। रेस्टोरेंट के लोगो और नैपकिन पर भारत का अधूरा और गलत नक्शा छपे होने के कारण विवाद खड़ा हो गया।
इस घटना के बाद रेस्टोरेंट प्रबंधन को सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी और अपना आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट तक डिलीट करना पड़ा।