डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के पतन की दूसरी बरसी से पहले खुफिया इनपुट्स का हवाला देते हुए राष्ट्रव्यापी अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वाहनों को निशाना बनाकर संभावित आतंकवादी या चरमपंथी हमलों की चेतावनी दी गई है।
ऑपरेशंस कंट्रोल ब्रांच ने शनिवार को एक आंतरिक निर्देश जारी कर देश भर की पुलिस इकाइयों को आधिकारिक वाहनों की सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया। हालांकि, इस निर्देश में खतरे के स्रोत को स्पष्ट नहीं किया गया है।