डिजिटल डेस्क, म्याग्दी। पर्वतारोही निर्मल पुरजा का नेपाल में अपने जन्म स्थान पर घर बनाने का सपना अधूरा ही रह गया। उनकी मौत की सूचना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है। जिस घर में निर्मल का जन्म हुआ था, वह गिर चुका है और अब वहां सिर्फ उसकी दीवारों के अवशेष बचे हैं।
उनकी चचेरी बहन कमला केसी ने जब से सोशल मीडिया पर मौत की खबर सुनी है तबसे आंसू रुक नहीं पा रहे हैं। वह गुरुवार से ही उस जगह पर जा रही हैं, जहां वह घर स्थित था। यह उन्हें बचपन की याद दिलाती है।