World
नेपाल में अपने जन्मस्थान पर घर बनाने का निर्मल पुरजा का सपना रह गया अधूरा, मौत से गांव में परसा मातम
डिजिटल डेस्क, म्याग्दी। पर्वतारोही निर्मल पुरजा का नेपाल में अपने जन्म स्थान पर घर बनाने का सपना अधूरा ही रह गया। उनकी मौत की सूचना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है। जिस घर में निर्मल का जन्म हुआ था, वह गिर चुका है और
लेखक Digital Desk65K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, म्याग्दी। पर्वतारोही निर्मल पुरजा का नेपाल में अपने जन्म स्थान पर घर बनाने का सपना अधूरा ही रह गया। उनकी मौत की सूचना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है। जिस घर में निर्मल का जन्म हुआ था, वह गिर चुका है और अब वहां सिर्फ उसकी दीवारों के अवशेष बचे हैं।
उनकी चचेरी बहन कमला केसी ने जब से सोशल मीडिया पर मौत की खबर सुनी है तबसे आंसू रुक नहीं पा रहे हैं। वह गुरुवार से ही उस जगह पर जा रही हैं, जहां वह घर स्थित था। यह उन्हें बचपन की याद दिलाती है।



