डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेजन का कार्गो बोइंग 767-300 विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर निकल गया। इस दौरान विमान कई गाड़ियों से टकरा गया, जिसके कारण 5 लोगों की मौत हो गई। 5 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर है।
कैसे क्रैश हुआ प्लेन?
घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें विमान को रनवे से आगे बढ़ते हुए दिखाया गया, जिसके बाद वह एयरपोर्ट के आसपास स्थित गोदाम कर्मचारियों और अन्य व्यवसायों द्वारा उपयोग किए जाने वाले क्षेत्र में जा गिरा। इसके बाद विमान में आग लग गई और उसमें से घना काला धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं।