World
अमेरिका: सितंबर 2027 तक H-1B वीजा फीस में बढ़ोतरी रहेगी बरकरार, भारतीयों पर क्या होगा असर?
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा नियमों में की गई सख्ती को अगले एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। इसके तहत, अमेरिका में नौकरी करने के इच्छुक आईटी और अन्य क्षेत्रों के विदेशी पेशेवरों को अ
लेखक Digital Desk79K पढ़े गए
-1789812307594.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा नियमों में की गई सख्ती को अगले एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। इसके तहत, अमेरिका में नौकरी करने के इच्छुक आईटी और अन्य क्षेत्रों के विदेशी पेशेवरों को अब $100,000 का अनिवार्य शुल्क देना होगा।
व्हाइट हाउस की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, सितंबर 2025 में लागू किए गए ये कड़े नियम अब 21 सितंबर, 2027 तक जारी रहेंगे। सरकार के अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि बाजार के हालात अभी सुधरे नहीं हैं और वीजा सिस्टम का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए इन नियमों को जारी रखना जरूरी है।


