डिजिटल डेल्क, पेरिस। दुनिया भर में खाने-पीने की चीजों के दाम एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने बताया कि अगस्त में वैश्विक खाद्य कीमतें 2022 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं।
इसके पीछे सबसे बड़ी वजह खराब मौसम, जलवायु परिवर्तन और युद्ध के कारण वैश्विक सप्लाई चेन में आई रुकावटें हैं।