डिजिटल डेस्क, काठमांडू। इस साल मई से लेकर अब तक नेपाल के हिमालय और गुलाम कश्मीर के काराकोरम क्षेत्र में कम से कम 40 पर्वतारोहियों और अभियान कर्मियों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही वर्ष 2026, 2015 के बाद से इस पूरे क्षेत्र का सबसे घातक पर्वतारोहण वर्ष साबित हुआ है।
भारी बर्फबारी और लगातार बदलते प्रतिकूल मौसम ने बेहद खतरनाक स्थितियां पैदा कर दी थीं। हालांकि, जान गंवाने की एक बड़ी वजह गंभीर मौसम चेतावनियों के बावजूद आगे चढ़ते रहने या असुरक्षित कैंपों में डटे रहने के फैसले भी रहे हैं।