World
न्यूयॉर्क विमान हादसे में चौंकाने वाला खुलासा, जब रनवे पर टकराई फ्लाइट; तब ड्यूटी से पहले ही भाग चुके थे 2 ATC अधिकारी
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर इसी साल 22 मार्च को बड़ा विमान हादसा हुआ था, जहां एयर कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकरा गया था। इस मामले की जांच में बड़ा खुलासा सामने आय
लेखक Digital Desk64K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर इसी साल 22 मार्च को बड़ा विमान हादसा हुआ था, जहां एयर कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकरा गया था। इस मामले की जांच में बड़ा खुलासा सामने आया है।
जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जिस रात यह भयानक हादसा हुआ, उस समय कंट्रोल टावर में तैनात दो एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) अपनी शिफ्ट पूरी होने से बहुत पहले ही काम छोड़कर चले गए थे। इस भयानक हादसे में लैंडिंग के ठीक बाद विमान के फायर ट्रक से टकराने से दो पायलटों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों यात्री घायल हुए थे।



