जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में तेजी से बढ़ रही गर्मी ने अलनीनो को असामान्य रूप से ताकतवर बना दिया है, जो अधिक मजबूत होकर अगले वर्ष फरवरी तक बना रह सकता है। यानी अगले सात महीने तक तापमान और बारिश का मिजाज सामान्य रहने की गारंटी नहीं है।
कहीं सामान्य से ज्यादा गर्मी परेशान कर सकती है तो कहीं अचानक तेज बारिश, बाढ़ और दूसरी मौसमी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। सर्दियों पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है। अगर यह पैटर्न बना रहा तो यह 1950 के बाद का सबसे ताकतवर अल-नीनो बन सकता है।