World
बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर काली स्याही पोती, हिरासत में चार आरोपी
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कवि रवींद्रनाथ टैगोर की ग्रैफिटी (दीवार पर बनी तस्वीर) खराब करने का मामला सामने आया है। बांग्लादेश शिल्पकला अकादमी के बाहर बनी नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की
लेखक Digital Desk40K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कवि रवींद्रनाथ टैगोर की ग्रैफिटी (दीवार पर बनी तस्वीर) खराब करने का मामला सामने आया है। बांग्लादेश शिल्पकला अकादमी के बाहर बनी नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर शनिवार को काली स्याही पोत दी गई।
ढाका मेट्रोपालिटन पुलिस के रमना डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर शेख जाहिदुल इस्लाम ने बताया कि इस मामले में महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपितों के नाम और पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

