World
पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव: रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय समेत 13 की मौत, 300 से ज्यादा घायल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को यमन के हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले में एक भारतीय सहित 13 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसे
लेखक Digital Desk37K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को यमन के हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले में एक भारतीय सहित 13 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसे पिछले 10 वर्षों का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।
सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएसीए) के अनुसार टर्मिनल तीन और चार पर मिसाइलें गिरीं। सीएसीए के अनुसार, मृतकों में एक भारतीय, चार सऊदी, दो बांग्लादेशी और अमेरिका, मिस्र, जार्डन, सीरिया, फलस्तीन और सूडान का एक-एक नागरिक शामिल हैं। कई घायल गंभीर हालत में हैं और विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

