World
होर्मुज से निकल रहे सुपरटैंकर में बारूदी सुरंग से टकराने के बाद लगी आग, दूर तक दिखीं लपटें
डिजिटल डेस्क, तेहरान। होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है। ईरानी मीडिया 'प्रेस टीवी' की रिपोर्ट के अनुसार, एक क्रूड ऑयल सुपरटैंकर ने अनाधिकृत और खतरनाक रास्ते से गुजरने की कोशिश की, इस दौरान वह एक स
लेखक Digital Desk88K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेहरान। होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है। ईरानी मीडिया 'प्रेस टीवी' की रिपोर्ट के अनुसार, एक क्रूड ऑयल सुपरटैंकर ने अनाधिकृत और खतरनाक रास्ते से गुजरने की कोशिश की, इस दौरान वह एक समुद्री बारूदी सुरंग से टकरा गया, जिससे उसमें जोरदार धमाका हुआ और भयंकर आग लग गई।
इस्लामिक रिवॉल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने एक बयान में इस बात का दावा किया कि इस क्रूड ऑयल सुपरटैंकर ने जलडमरूमध्य से निकलते समय अपनी नेविगेशन और ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (GPS) को बंद कर दिया था, जिसके बाद यह नाविक बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

