World
'मक्का-मदीना छोड़ सभी एयरपोर्ट्स निशाने पर, यात्री न करें सफर', सऊदी अरब को हूती लड़ाकों की नई धमकी
डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब की राजधानी किंग खालिद इंटनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को हुए मिसाइल हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। इस घटना के ठीक एक दिन बाद यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहि
लेखक Digital Desk85K पढ़े गए
-1791720621729.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब की राजधानी किंग खालिद इंटनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को हुए मिसाइल हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। इस घटना के ठीक एक दिन बाद यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र और हवाई अड्डों के लिए एक नई और गंभीर चेतावनी जारी की है।
हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि पवित्र शहर मक्का और मदीना को छोड़कर पूरे सऊदी अरब के हवाई अड्डे उनकी सेना के लिए ऑपरेशन थिएटर हैं। हूती सैन्य प्रवक्ता ने यात्रियों को सऊदी अरब के हवाई अड्डों से यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

