World
नेपाल के गोरखा में बाढ़ का कहर, बहे 35 से ज्यादा घर और पुल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के गोरखा जिले में रविवार तड़के प्रकृति का एक बेहद भयावह रूप देखने को मिला। बुढ़ी गंडक नदी में अचानक आए मलबे से लदे तेज सैलाब ने भारी तबाही मचाई है। इस भीषण बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से
लेखक Digital Desk20K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के गोरखा जिले में रविवार तड़के प्रकृति का एक बेहद भयावह रूप देखने को मिला। बुढ़ी गंडक नदी में अचानक आए मलबे से लदे तेज सैलाब ने भारी तबाही मचाई है। इस भीषण बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से 35 से अधिक घर और कई पुल बह गए हैं।
कहां-कहां हुआ नुकसान?
चुमनुव्री ग्रामीण नगर पालिका-3 के वार्ड अध्यक्ष राम कुमार गुरुंग के अनुसार, बुढ़ी गंडक नदी के उफान से सालेरी, पैयुका और जगत के नदी किनारे वाले इलाकों में बने दर्जनों मकान पानी में बह गए। इसके अलावा वार्ड को जोड़ने वाला एक झूला पुल और न्याकचेत तथा फिलिम बाजार को जोड़ने वाला पुल भी बह गया है।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

