पीटीआई, लंदन। पेरिस की एक अदालत ने 29 वर्षीय भारतीय व्यक्ति को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है। उस पर पुरुषों के एक ऐसे ग्रुप को चलाने का आरोप था जो कम उम्र की लड़कियों को यौन गतिविधियों के लिए मजबूर करता था।
सरकारी टीवी नेटवर्क 'फ्रांस 24' की रिपोर्ट के अनुसार, रोहन राणे का मुकदमा सोमवार को पेरिस की एक कोर्ट में शुरू हुआ।