डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और भीषण भूस्खलन ने जो तबाही मचाई थी, अभी उसके दो महीने भी नहीं बीते हैं। कई लोग तो अभी भी लापता है और नेपाल इस भीषण त्रासदी से उभर भी नहीं पाया है। इसी बीच नेपाल से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
नेपाल में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने वाली शीर्ष संस्था राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) ने देश में भारी बाढ़ के खतरे को देखते हुए अत्यंत गंभीर चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से पूरी तरह सतर्क रहने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।