डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन की एक अदालत ने कोरोना महामारी के शुरुआती दौर में चर्चा में रहे वुहान शहर के पूर्व मेयर झोउ शियानवांग को रिश्वतखोरी के मामले में 14 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उन पर 50 लाख युआन का जुर्माना भी लगाया है।
शांगच्यू इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट के अनुसार, झोउ ने 2003 से 2025 के बीच विभिन्न पदों पर रहते हुए कारोबार और प्रशासनिक मंजूरियों से जुड़े मामलों में लोगों की मदद की और बदले में 6.05 करोड़ युआन से अधिक की नकदी और कीमती वस्तुएं स्वीकार कीं।