डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 30 सितंबर 2026 को हुए कॉकपिट हमले ने विमानन सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। इस घटना में ओमानी को-पायलट ने भारतीय कप्तान स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे विमान करीब 16,000 फीट अचानक नीचे गिर गया।
हमलावर को-पायलट ने कथित तौर पर विमान को क्रैश करने की कोशिश की थी। घायल कप्तान ने कॉकपिट का दरवाजा खोला, यात्रियों और क्रू सदस्यों ने हमलावर को काबू कर लिया।