एपी, एरी। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के एरी शहर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई। शहर प्रशासन ने कहा कि फिलहाल आम लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है। हालांकि, घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि हमलावर भी मृत पाया गया। ऐसा लग रहा है कि उसने खुद को भी गोली मारी थी।