डिजिटल डेस्क, रामल्ला। फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने करीब दो दशक बाद होने वाले संसदीय चुनावों को एक बार फिर टाल दिया है। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, अगले महीने प्रस्तावित चुनाव अब 11 सितंबर 2027 को होंगे। इसी दिन राष्ट्रपति चुनाव कराने की भी योजना है।
इस फैसले से फलस्तीनी नेतृत्व की जवाबदेही और फलस्तीनी प्राधिकरण की विश्वसनीयता पर सवाल उठने की आशंका है। अब्बास की फतह पार्टी का फलस्तीनी प्राधिकरण पर प्रभुत्व है, जो इजरायल के कब्जे वाले पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों का प्रशासन संभालता है।