डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को एक बार फिर हमला हुआ। मिसाइल घरेलू उड़ानों के टर्मिनल तीन और चार वाले परिसर से टकराई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। हमले के बाद हवाई अड्डे को खाली कराया गया और उड़ान संचालन निलंबित कर दिया गया।
घायलों की संख्या और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका सऊदी अरब के साथ मिलकर यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है।