रॉयटर, वाशिंगटन। इसायस तूफान शनिवार तड़के अमेरिका के फ्लोरिडा तट से टकराया। इस तूफान के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जबकि फ्लोरिडा, अलबामा और जार्जिया में करीब आठ लाख घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। तट से टकराने के बाद इसायस कमजोर हो गया है, लेकिन कई इलाकों में तेज हवाओं, बाढ़ और बवंडर का खतरा बना हुआ है।
नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार, इसायस फ्लोरिडा के तट से श्रेणी-2 के तूफान के रूप में टकराया था। हालांकि, तट से टकराने के बाद इसकी हवा की रफ्तार तेजी से कम हुई और यह पोस्ट-ट्रापिकल चक्रवात में बदल गया।