डिजिटल डेस्क, काठमांडू । नेपाली कांग्रेस के 15वें महासम्मेलन में पार्टी की कमान एक नई और ऊर्जावान युवा पीढ़ी के हाथों में आ गई है। 50 वर्षीय गगन कुमार थापा 6,584 भारी मतों से शानदार जीत दर्ज कर पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी श्याम कृष्ण खड्गी को मात्र 375 वोट मिले, जबकि किशोर सिंह राठौर ने अपना नाम वापस ले लिया।
वहीं, विश्व प्रकाश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पुष्पा भुसाल महिला उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कुल 7,013 प्रतिनिधियों ने इस चुनाव में हिस्सा लिया। इस ऐतिहासिक नेतृत्व परिवर्तन के पीछे एक बेहद भावुक और दूरदर्शी अध्याय जुड़ा है।