डिजिटल डेस्क, पनामा सिटी। मध्य अमेरिकी देश पनामा में कुदरत का कहर टूट पड़ा है। शुक्रवार को आए एक शक्तिशाली भूकंप के बाद अब वहां 6.0 तीव्रता का एक और नया झटका महसूस किया गया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, यह ताजा झटका ला ट्रोनोसा से 7 किलोमीटर उत्तर की दिशा में दर्ज किया गया।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को देश के दक्षिणी तट पर एक बेहद शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसकी शुरुआती तीव्रता 8.0 आंकी गई थी जिसे बाद में संशोधित कर 7.6 कर दिया गया। इस भीषण झटके से पूरे देश में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए मॉल, दफ्तरों और घरों से बाहर सड़कों पर दौड़ पड़े।