डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर भड़क उठे हैं। उन्होंने इस साल 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए दक्षिण अफ्रीका की पूर्व जज और मानवाधिकार न्यायविद नवी पिल्लई के चयन को बेहद शर्मनाक और अपमानजनक करार दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने तो यहां तक कह दिया कि इस फैसले ने नॉर्वे देश पर एक कभी न मिटने वाला कलंक लगा दिया है।