World
अमेरिका में पहली बार टीवी पर होगा मौत की सजा का लाइव प्रसारण, 13 लोगों की जान लेने वाले हत्यारे को मारी जाएगी गोली
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को कहा कि 2009 में टेक्सास के फोर्ट हूड सैन्य अड्डे पर गोलीबारी कर 13 लोगों की हत्या करने वाले पूर्व अमेरिकी सेना मेजर निदाल हसन को गोली मारकर मौत की
लेखक Digital Desk95K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को कहा कि 2009 में टेक्सास के फोर्ट हूड सैन्य अड्डे पर गोलीबारी कर 13 लोगों की हत्या करने वाले पूर्व अमेरिकी सेना मेजर निदाल हसन को गोली मारकर मौत की सजा दी जाएगी। मौत की सजा को लाइव टीवी पर भी दिखाया जाएगा।
हेगसेथ ने कहा कि हसन को तीन दिसंबर को दोपहर एक बजे फोर्ट हूड में (जहां उसने 13 लोगों की हत्या की थी) सैनिकों की फायरिंग स्क्वाड द्वारा मृत्युदंड दिया जाएगा। उन्होंने इस फैसले को उचित बताते हुए कहा कि ऐसे हमलों के गंभीर परिणाम होने चाहिए।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

