आईएएनएस, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा। उन्होंने तेल की कीमतों में तेज गिरावट का अनुमान जताया और कहा कि तेहरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे। उनकी टिप्पणी से संकेत मिला कि टकराव सुलझने तक वाशिंगटन सैन्य और आर्थिक दबाव बनाए रखने का इरादा रखता है।
व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में कोलंबस दिवस समारोह के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने नौसैनिक नाकेबंदी लागू की है और ईरान की सैन्य क्षमताओं को बुरी तरह कमजोर कर दिया है।