पीटीआई, वाशिंगटन। भारत समेत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर तरह-तरह की पाबंदियां लगाने वाले डोनाल्ड ट्रंप अब खुद रूस से लाखों टन ईंधन खरीदने जा रहे हैं।
ट्रंप ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद कहा कि मॉस्को तुरंत अमेरिका को डीजल की आपूर्ति करेगा। यह अप्रत्याशित घोषणा ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका ने रूसी तेल और गैस के खरीदारों पर भारी शुल्क लगाने के लिए एक कानून बना रखा है।