डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में अरबपति एलन मस्क को नेशनल मेडल आफ साइंस से सम्मानित किया और उनकी जमकर सराहना की। उन्होंने मस्क को आधुनिक दौर का थॉमस एडिशन बताया।
ट्रंप ने माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्य नडेला को भी सम्मानित किया। यह सम्मान प्रदान किए जाने से कुछ देर पहले ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने माइक्रोसाफ्ट पर ग्रीन कार्ड वीजा कार्यक्रम को लेकर कार्रवाई की।