डिजिटल डेस्क, काठमांडू। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ से भौतिक परिसंपत्तियों को अनुमानित 1.66 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान हुआ। इसमें बुनियादी ढांचे की हिस्सेदारी 83 प्रतिशत रही।
भौतिक क्षति का विश्व बैंक का अनुमान नेपाल सरकार के प्रारंभिक त्वरित क्षति एवं जरूरत आकलन (आरडीएनए) में बताए गए 1.81 अरब डालर के आंकड़े के करीब है।