डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय कानून, मानवाधिकारों की रक्षा और न्याय की लड़ाई के लिए अपनी पूरी जिंदगी समर्पित करने वाली जानी-मानी दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद नवनीतम नवी पिल्लई को 2026 का प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने उन्हें यह सम्मान शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने के उनके असाधारण प्रयासों के लिए दिया है।