डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। सात अक्टूबर 2023 की वो रात, जब हमास ने इजरायल पर चोरी-छुपे हमला कर 1100 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी थी और 251 लोगों का अपहरण कर लिया था। आज उस हमले के तीन साल बीत गए हैं और कहानी पूरी तरह बदल गई है।
खैर, इसकी बात हम बाद में करेंगे। फिलहाल, हम बात अक्टूबर के पहले हफ्ते में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी की तरफ से 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास के हुए हमले की तीसरी बरसी पर दिए गए एक बयान की करते हैं, जिसने अमेरिका समेत वैश्विक राजनीति में भूचाल ला दिया है।