एपी, पेरिस। फ्रांस में शिक्षा के लिए फंडिंग बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी पेरिस समेत देश भर में कई जगहों पर गुरुवार को भी प्रदर्शन हुए।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। जबकि पुलिस की ओर से लाठीचार्ज करने और आंसू गैस का इस्तेमाल करने की खबर है। छात्रों का यह आंदोलन तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है।